पंजाब के राजपुरा में आज दोपहर चलती ट्रेन में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के पश्चात ट्रेन को रोककर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की गई। आग लगने की खबर मिलते ही रेलवे और दमकल विभाग की टीमों को अलर्ट किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान की विस्तृत सूचना उपलब्ध नहीं है। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की पुष्टि भी नहीं हुई है। रेलवे अफसरों की ओर से प्रकरण की जांच की जा रही है।