दीवाली और बंदी छोड़ दिवस के मद्देनजर स्वास्थ्य महकमा जालंधर ने जिले में आपात स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सिविल सर्जन जालंधर डॉ. राजेश गर्ग ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने हेतु दवाइयों सहित आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं और लोगों से पर्यावरण के अनुकूल, प्रदूषण-मुक्त व सुरक्षित दीवाली मनाने की अपील की गई है।

उन्होंने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। डॉ. राजेश गर्ग के मुताबिक यदि त्योहार पर पटाखे चलाए जाएं तो आंखों की सुरक्षा हेतु आवश्यक सावधानियां बरतनी चाहिए। बच्चों द्वारा पटाखे चलाने के बीच बड़ों की मौजूदगी और निगरानी को आवश्यक कहा गया। उन्होंने कहा कि पटाखों से आंख में चोट लगने पर आंख को न मलें और न रगड़ें, बल्कि तुरंत आंखों के विशेषज्ञ से जांच कराएं।

विज्ञापनIn-Article Banner

सिविल सर्जन ने कहा कि जिला सिविल चिकित्सालय, समस्त सी.एच.सी. और पी.एच.सी. में 24 घंटे आपात सेवाएं मुस्तैद रहेंगी। चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस सेवाएं तैनात रहेंगी।

उन्होंने त्योहारों में खान-पान पर ध्यान देने और पटाखों के शोर व धुएं से बुजुर्गों, सांस के मरीजों, गर्भवती महिलाओं और नवजातों को होने वाली परेशानी का उल्लेख किया। उन्होंेने लोगों को सुरक्षित दीवाली मनाने का संदेश दिया।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

Source: Dianik Bhaskar