थाना सुजानपुर के अंतर्गत आते नेशनल हाईवे पर जीओ (Jio) पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 63 वर्षीय सेवानिवृत्त जवान की जान चली गई। हादसे के बाद आरोपी चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान मृतक की पहचान संसार चंद पुत्र हंस राज, मूल निवासी ग्राम माखनपुर, वर्तमान निवासी गली नंबर-1, अरुण शहर, सुजानपुर के रूप में हुई है। वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे और वर्तमान में खेतीबाड़ी का काम करते थे। थाना सुजानपुर पुलिस ने मृतक की बेटी के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

खेत से लौटते समय नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

विज्ञापनIn-Article Banner

थाना सुजानपुर पुलिस को दिए वक्तव्य में मृतक की बेटी शबनम स्वराज ने बताया कि कल सुबह 8 बजे उनके पिता अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने पुराने ग्राम माखनपुर स्थित खेत पर गए थे। रात करीब 8 बजे उन्हें फोन के माध्यम से सूचना मिली कि उनके पिता का एक्सीडेंट हो गया है और उन्हें इलाज हेतु एसकेआर चिकित्सालय, मलिकपुर ले जाया गया है। जब वह चिकित्सालय पहुंचीं तो डॉक्टरों ने उनके पिता को मृत घोषित कर दिया।

तेज रफ्तार और लापरवाही से अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

मौके पर पड़ताल करने पर पता चला कि जब संसार चंद शाम लगभग 7:30 बजे माखनपुर से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे पर जीओ पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन चालक ने अपना वाहन बहुत तेज रफ्तार, लापरवाही और गलत ढंग से चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई और गंभीर चोटों के कारण संसार चंद की जान चली गई। वारदात के पश्चात अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। शबनम स्वराज ने कहा कि उन्होंने 112 हेल्पलाइन की गाड़ी की सहायता से अपने पिता के शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल पहुंचाया।

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ FIR दर्ज, पड़ताल जारी

थाना सुजानपुर पुलिस ने शबनम स्वराज की शिकायत के आधार पर 12 नवंबर को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की सहायता से फरार वाहन और चालक का सुराग लगाने में जुटी है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट