पुलिस थाना शाहपुरकंडी के अधीन आते गांव दरंगकोठी (बिरकुली) में रविवार देर रात दीपावली के पटाखे बेचने की मामूली बात को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दुकान पर पटाखे बेच रही एक महिला दुकानदार पर गांव के ही एक सिरफिरे युवक ने तेजधार हथियार (दराट

घायल महिला की पहचान रानी देवी निवासी गांव दरंगकोठी, बिरकुली के रूप में हुई है। घटना के फौरन पश्चात परिजनों और स्थानीय निवासियों की मदद से घायल रानी देवी को इलाज हेतु सीएचसी (कम्युनिटी हेल्थ सेंटर) बधानी में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

दुकान बंद करने की धमकी दी, मना करने पर बोला हमला

विज्ञापनIn-Article Banner

चिकित्सालय में उपचाराधीन पीड़िता रानी देवी ने थाना शाहपुरकंडी पुलिस को दी अपनी लिखित शिकायत में घटना का पूरा विवरण बयां किया है। पीड़िता ने कहा कि वह अपनी दुकान पर दीपावली के पटाखे बेच रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसकी दुकान पर आया और बेवजह गाली-गलौच करते हुए उसे दुकान तुरंत बंद करने की धमकियां देने लगा।

जब महिला ने बिना किसी कारण के दुकान बंद करने से साफ मना कर दिया, तो अभियुक्त युवक उग्र हो गया और उसने दुकान को आग लगाकर जलाने की धमकी दे डाली।

ग्रामीणों ने किया था नजरबंद, घर से निकलकर दराट से किया वार

पीड़िता के मुताबिक, युवक की इस प्रकार की हुड़दंगबाज और उग्र हरकतों को देखते हुए ग्राम के कुछ स्थानीय युवकों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और उसके घर के अंदर बंद (नजरबंद) कर दिया ताकि माहौल शांत हो सके।

हालांकि, कुछ देर बाद अभियुक्त युवक मौका पाकर घर से बाहर निकला और सीधे दराट (तेजधार हथियार) लेकर दुकान पर आ धमका। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आरोपी ने रानी देवी पर दराट से हमला कर दिया, जिससे उनके बाजू पर गहरा घाव आया और वे लहूलुहान होकर गिर पड़ीं।

शाहपुरकंडी पुलिस ने शुरू की आगामी कार्रवाई

घटना के पश्चात गांव में तनाव का माहौल बन गया। पीड़िता रानी देवी की लिखित शिकायत मिलने के पश्चात थाना शाहपुरकंडी की पुलिस ने मामले की गहनता से छानबीन और आगामी कानूनी कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर