- Hindi News
- Local
- Punjab
- Hoshiarpur
- Hoshiarpur Crime: Son in law Kills Mother in law By Car, CCTV Video
होशियारपुर के न्यू दीप शहर में सास और पड़ोसी पर गाड़ी चढ़ाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया।
होशियारपुर में सास की गाड़ी से कुचलकर हत्या करने के प्रकरण में पति-पत्नी का झगड़ा सामने आया है। आरोपी अपनी पत्नी को शराब पीने से रोकने पर उससे झगड़ा करता था। इसी विवाद के चलते पत्नी लगभग 5 महीने पहले दोनों बच्चों को छोड़कर मायके आ गई थी।
सोमवार शाम आरोपी अपने दोनों बच्चों को टेंपो ट्रैवलर में लेकर ससुराल पहुंचा। वहां उसने गली में खड़े होकर ससुरालियों को गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर उसने अपनी सास हरभजन कौर और पड़ोसी काका गुज्जर पर गाड़ी चढ़ा दी।
हादसे में सास की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि काका की टांग से पैर अलग हो गया। उनका लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है। अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी गाड़ी से सास को कुचलता दिखाई दे रहा है।
कत्ल की वजह और पूरी कहानी…
- 5 वर्ष पहले शादी, दो बच्चे: होशियारपुर के फोकल पॉइंट पुरहीरां थाने के एसएचओ राजेश कुमार ने जानकारी दी कि अभियुक्त बलजीत सिंह की शादी 5 वर्ष पहले न्यू दीप शहर की रहने वाली रशपाल कौर से हुई। बलजीत पेशे से टैक्सी ड्राइवर है। परिवार के मुताबिक वह शराब पीने का आदी है। घर का खर्च न देने और डेली शराब पीने के चलते पति-पत्नी में विवाद रहता था, जो कत्ल की वजह बना।
- बच्चों को छोड़ मायके आई पत्नी: करीब 5 महीने पहले पत्नी रशपाल कौर पति बलजीत सिंह के साथ झगड़ा करके मायके घर न्यू दीप शहर आ गई। वह अपने दोनों बच्चों बेटा-बेटी को भी पति के पास ही छोड़ गई। अब पत्नी घर न लौटने की जिद्द पर अड़ी थी, जिसके चलते पति उसे लेने हेतु सोमवार को ससुराल में बच्चों सहित पहुंच गया।
- गालियां निकालीं, विवाद बढ़ा: पत्नी राजी नहीं हुई तो उसने गली में खड़े होकर ससुराल वालों को गालियां निकालनी आरंभ कर दीं। इसका विरोध करने हेतु घर से बाहर उसकी सार हरभजन कौर निकली और उसे यहां से चले जाने हेतु बताया। गालियां सुनकर पड़ोस में रहने वाला काका गुज्जर भी बाहर आ गया और अभियुक्त को वहां से भगा दिया।
- गली में बातें कर रहे थे सास-पड़ोसी: अभियुक्त को वहां से चले जाने का कहने के पश्चात वह बच्चों समेत गाड़ी में बैठा और वहां से चला गया। पड़ोसी काका गुज्ज्जर और सास ने सोचा कि वह सच में चला गया होगा। इसके बाद वह गली की तरफ पीठ कर बातें करने लगे। इसी बीच मौका पाते ही अभियुक्त बलजीत सिंह फिर से आया और फुल स्पीड में गाड़ी सास और काका गुज्जर पर चढ़ा दी।
- लोगों ने सास-पड़ोसी को चिकित्सालय पहुंचाया: घटना को अंजाम देने के पश्चात अभियुक्त मौके से गाड़ी को भगाकर ले गया। इसके बाद लोगों ने जख्मी सास और पड़ोसी को सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि काका की सीरियस कंडिशन देखे उसे DMC लुधियाना रेफर कर दिया।
दोनों बच्चों को बीच मार्ग में उतारा वारदात को अंजाम देने के पश्चात अभियुक्त बलजीत सिंह अपने दोनों बच्चों को कुछ दूर जाने के पश्चात बीच रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की खबर मिलते ही थाना पुरहीरां की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू की।
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीमें बनाईं थाना पुरहीरां के SHO राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी बलजीत सिंह के खिलाफ हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं और शीघ्र ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







