जालंधर | दिल्ली में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के बीच गठबंधन के निर्णय पर वरिष्ठ भाजपा नेता एड. दविंदर लुबाना डिंपी ने कहा कि इससे पंजाब की राजनीति में नवीन अध्याय शुरू होगा। उनके अनुसार यह रिश्ते पंजाब की साझी विरासत व हिंदू-सिख भाईचारे से जुड़ा है। उन्होंने राज्य में नशा, गैंगस्टरवाद, बेरोजगारी और उद्योगों के पलायन पर प्रभावी कार्रवाई की जरूरत बताई।उन्होंने बताया कि नशा परिवारों को उजाड़ रहा है। मौजूद सरकार इसको लेकर कुछ नहीं कर रही। डिंपी ने 2027 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर विकास, युवाओं, कृषकों और अमन-शांति को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।