जालंधर| सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों हेतु जिला खजाना दफ्तर में 19, 20 और 21 नवंबर को विशेष पेंशनर कैंप लगाया जाएगा। यह कैंप ई-केवाईसी और जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को सुगम बनाने के मकसद से लगाया जा रहा है। जिला खजाना अफसर डा. अमरनाथ ने जानकारी दी कि जिले में लगभग 29,000 पेंशनर और फैमिली पेंशनर इस सुविधा के दायरे में आते हैं। इस कैंप में आने वाले पेंशनरों को पीपीओ की प्रति, पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना होगा। पेंशनरों को एक ही स्थान पर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कैंप में बैंकों की सहभागिता भी सुनिश्चित करेंगे।
पेंशनरों हेतु ई-केवाईसी और जीवन प्रमाण कैंप कल से
जालंधर| सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों हेतु जिला खजाना दफ्तर में 19, 20 और 21 नवंबर को विशेष पेंशनर कैंप लगाया जाएगा। यह कैंप ई-केवाईसी और जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को सुगम बनाने के मकसद से लगाया जा रहा है।
EEditor
18 नव॰ 2026, 08:46 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






