जालंधर| सर्व सांझा रूहानी मिशन के संस्थापक परम पूज्य संत जीवन वीर के जन्मदिन पर सत्संग में गुरु रजनी मां ने अपने प्रवचनों में संगत को सत्संग, सेवा और सिमरन के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन परमात्मा की अनमोल देन है। इसका वास्तविक मकसद सिर्फ सांसारिक सुख-सुविधाएं प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रभु की भक्ति करते हुए अपने जीवन को सार्थक बनाना है। सत्संग मनुष्य को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इससे व्यक्ति के विचारों में सकारात्मकता आती है और उसे अच्छे-बुरे की पहचान होती है। सेवा करने से मन में अहंकार समाप्त होता है। दूसरों के प्रति प्रेम, दया और सहयोग की भावना विकसित होती है। सत्संग में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने विशेष रूप से हाजरी भरी और गुरु मां जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।