सरकारी मिडिल स्कूल सीचेवाल में वीरवार को दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया गया। प्रिंसिपल दमनजीत कौर के मार्गदर्शन में आयोजित आयोजन का विषय भविष्य सबका है रखा गया। स्कूल मुख्य गौरव कुमार ने संबोधन में कहा कि पिता की अच्छी बातें हमारी विरासत हैं, लेकिन उनकी कमजोरियां हमारी किस्मत नहीं बननी चाहिए।

उन्होंने बताया कि जो बातें गलत लगती हैं, उन्हें अगली पीढ़ी तक नहीं पहुंचाना चाहिए और पिता की मेहनत, ईमानदारी, त्याग व अच्छे संस्कार अपनाकर आने वाली पीढ़ी को बेहतर दिशा दी जा सकती है। उन्होंने पुरुषों की भावनाओं, संघर्षों और परिवार व समाज के प्रति उनके योगदान को समझने और सम्मान देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि बीआरपी शाहकोट डॉ. परविंदर सिंह बराड़ और बीआरसी लोहियां लाभप्रीत सिंह उपस्थित रहे। जसप्रीत सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन का उदाहरण देते हुए बताया कि एक पिता बच्चों को साहस, सच्चाई और उच्च आदर्शों की सीख दे सकता है।

विज्ञापनIn-Article Banner

डॉ. बराड़ ने बताया कि पुरुष और महिलाएं जीवन रूपी गाड़ी के दो पहिए हैं और दोनों का सहयोग आवश्यक है। इस अवसर पर केक काटा गया तथा अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। स्कूल स्टाफ और छात्र भी मौजूद रहे।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट