पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने अपनी मीडिया रणनीति को मजबूत करने हेतु संगठनात्मक नियुक्ति की है। आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आईं प्रियंका कक्कड़ को पंजाब विधानसभा चुनाव हेतु मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय

प्रियंका कक्कड़ अब हरनाम सिंह की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगी। हरनाम सिंह को हाल ही में AICC सचिव नियुक्त किया गया है। ऐसे में पंजाब चुनाव के लिए मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी प्रियंका कक्कड़ को सौंपी गई है।

अक्टूबर में छोड़ी थी आम आदमी पार्टी

विज्ञापनIn-Article Banner

प्रियंका कक्कड़ इससे पहले आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रमुख प्रवक्ता और प्रमुख चेहरों में शामिल थीं। उन्होंने अक्टूबर 2026 में AAP छोड़कर कांग्रेस जॉइन की थी। पेशे से वकील प्रियंका ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया से कानून में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। वह लंबे समय से टीवी डिबेट और राजनीतिक मंचों पर पार्टी का पक्ष रखती रही हैं।

कांग्रेस के बड़े नेताओं को भेजी नियुक्ति की कॉपी

पवन खेड़ा की ओर से जारी आदेश की कॉपी महासचिव (संचार) जयराम रमेश, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पंजाब प्रभारी सचिन पायलट, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को भी भेजी गई है। पंजाब में 2027 के विधानसभा निर्वाचन को देखते हुए कांग्रेस संगठन और प्रचार तंत्र को मजबूत करने में जुटी है। प्रियंका कक्कड़ की नियुक्ति को इसी तैयारी के तहत देखा जा रहा है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट