जालंधर | राष्ट्रीय संविधान दिवस पर हलका विधानसभा वेस्ट में समाज सेवक सतपाल गिल की ओर से विशाल बाइक रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत श्री गुरु रविदास चौक से हुई और यह डॉ. भीम राव अंबेडकर चौक पहुंची। वहां बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित की गई। इसके पश्चात रैली बस्ती शेख अड्डे पर जाकर संपन्न हुई। कार्यक्रम के बीच सतपाल गिल की टीम से करन गिल, गौरव गिल, आकाश गिल, रोहित गिल, पंचम, सनम और गौरव सबरवाल भी मौजूद रहे। रैली मार्ग पर प्रतिभागियों ने संविधान दिवस के संदेश के साथ अनुशासित ढंग से बाइक काफिले में भाग लिया।