• Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • Civil Lines Reverberated With The Chants Of "Nand Ghar Anand Bhayo..." And Devotees Rejoiced At The Nandotsav.

सिविल लाइंस के प्रेम नगर स्थित टैंकी वाला पार्क में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन वीरवार को नंदोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कथा पंडाल में जैसे ही बाल गोपाल के प्राकट्य का प्रसंग आया पूरा वातावरण नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की और हाथी घोड़ा पालकी के जयकारों से गूंज उठा। भजनों और बधाइयों की धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते रहे।

गिल परिवार की ओर से आयोजित इस सात दिवसीय कथा में प्रमुख अतिथि के रूप में विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा और पार्षद नीरज आहूजा बूटा पहुंचे। उन्होंने कथा व्यास माता परजीत गिल से आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजक चन्नी गिल ने आए हुए समस्त गणमान्यों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

इस घटनास्थल पर पंजाब विंग संयुक्त सचिव अशोक सरीन, पूर्व पार्षद राजू थापर, सोनी बख्शी, नरेश सरीन, कामराज बॉबी शर्मा, बॉबी सोनी, ईश्वर शर्मा, विकास गोयल, प्रभात शुक्ला, गोल्डी खुराना, केतन लरोइया, लविश लरोइया, सुनील हांडा और जश्न टंडन सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापनIn-Article Banner

कथा की पूर्णाहुति और भंडारा 29 नवंबर को होगा। कंस के मथुरा कारागार से लेकर गोकुल तक की सुनाई कृष्ण लीला सायं 4 से 7 बजे तक चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास माता परजीत गिल ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया।

उन्होंने बताया कि जैसे ही मथुरा के कारागार में भगवान का जन्म हुआ जेल के ताले अपने आप खुल गए और पहरेदार गहरी नींद में सो गए। वासुदेव और देवकी बंधन मुक्त हो गए। इसके पश्चात वासुदेव उफनती यमुना नदी पार कर कान्हा को सुरक्षित गोकुल पहुंचा आए और वहां से यशोदा के यहां जन्मी शक्तिरूपा कन्या को लेकर वापस लौट आए। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रभु की कृपा हो तो जीवन में कुछ भी असंभव नहीं रहता जबकि कृपा न होने पर मनुष्य समस्त सुखों से वंचित रह जाता है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर