अमृतसर में थाना गेट हकीमां के क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। व्यक्ति का शव वरियाम सिंह कॉलोनी के पास सड़क किनारे बरामद हुआ। जानकारी मिलने के पश्चात पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसकी पहचान करवाने के प्रयास आरंभ कर दिए हैं।

नीली कमीज और चेकदार पैंट पहने था मृतक

पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसका रंग सांवला और शरीर मध्यम कद-काठी का है। मृतक ने नीले रंग की कमीज और चेकदार पैंट पहनी हुई थी।

विज्ञापनIn-Article Banner

पहचान हेतु 72 घंटे मोर्चरी में रखा शव

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इसके चलते पुलिस ने शव को पहचान हेतु 72 घंटे तक सिविल अस्पताल अमृतसर की मोर्चरी में रखवाया है। इसी बीच पुलिस की ओर से मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों का पता लगाने के प्रयास किए जाएंगे।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के बारे में कोई जानकारी है या वह उसकी पहचान कर सकता है, तो थाना गेट हकीमां के अधिकारियों से संपर्क करे।

जानकारी देने हेतु पुलिस ने जारी किए नंबर

पहचान के संबंध में थाना गेट हकीमां के प्रमुख अफसर से 97811-30226, मुख्य मुंशी से 97819-71001 और पड़ताल अधिकारी से 97800-03409 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही अमृतसर पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 97811-00166 पर भी सूचना दी जा सकती है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मृतक की पहचान करवाने में सहयोग करें, ताकि उसके परिजनों तक जानकारी पहुंचाई जा सके और शव को नियमानुसार उनके हवाले करने की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर