अमृतसर | सुल्तानविंड गेट स्थित तरनतारन रोड पर घर के साथ लगते पार्क में शुक्रवार सुबह सरकारी राइफल साफ करते समय गोली चलने से एएसआई जोगिंदर सिंह (55) की मृत्यु हो गई। गोली उनके गले में लगी। परिवार उन्हें सिविल अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, सुबह लगभग 11:50 बजे जोगिंदर वर्दी पहनने के पश्चात पार्क में परिवार के साथ बैठे थे। इसी दौरान वह अपनी सरकारी राइफल साफ कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई। एसीपी साउथ प्रीत इंदर सिंह और थाना सुल्तानविंड के एसएचओ इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार ने जानकारी दी कि जोगिंदर पिछले पौने दो वर्ष से व्यापारी साहिल महाजन के गनमैन थे। शुक्रवार दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच उन्हें साहिल को घर से लेने जाना था। इससे पहले ही बेटे ने फोन कर हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रकरण की जांच जारी है। {शेष पेज 3 पर