बरनाला पहुंचे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह ने बताया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन में पार्टी की टिकटें मेरिट के आधार पर दी जाएंगी। किसी नेता की नजदीकी या सिफारिश से टिकट नहीं मिलेगी। जनता के बीच रहकर काम करने वाले कार्यकर्ताओं और नेताओं क

मीडिया से वार्ता में परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इल्जाम लगाया कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को चुप कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आप नेता मनीष सिसोदिया के पुराने बयान का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के लिए 'साम, दाम, दंड, भेद' की नीति अपनाई जा रही है।

स्वागत पोस्टर हटाने पर विधायक ने जताया विरोध

विज्ञापनIn-Article Banner

परगट सिंह के बरनाला पहुंचने से पहले कचहरी चौक पर स्वागत पोस्टर हटाने को लेकर विवाद हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक रात पहले चौक पर पोस्टर लगाए थे, जिन्हें शहर निगम कर्मियों ने हटा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों घटनास्थल पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध किया।

'कांग्रेस के स्वागत पोस्टरों से भी डर रहा सत्ताधारी दल'

विधायक ढिल्लों ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल कांग्रेस के स्वागत पोस्टरों से भी डर रहा है। उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, शहर निगम कर्मचारियों का कहना था कि अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग और पोस्टर हटाना निगम की नियमित कार्रवाई है।

ये कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे मौजूद

इस घटनास्थल पर विधायक और जिला कांग्रेस प्रधान कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, राज्य एससी सेल के चेयरमैन गुरमीत सिंह लक्की पक्खो, ब्लॉक प्रधान महेश कुमार लोटा, वरुण बत्ता, मनीष काका और नरेंद्र शर्मा सहित कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट