नशे के खिलाफ मुहिम चलाने वाले मानसा के परविंदर सिंह झोटा की अंतिम अरदास 15 नवंबर को तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर उनके बच्चों ने समस्त पंजाबवासियों से भारी संख्या में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की भावुक अपील की है। नशे के खिलाफ लड़ाई में दिया बलिदान परविंदर सिंह झोटा के बच्चों ने कहा कि उनके पिता ने समाज को नशा मुक्त करने की लड़ाई लड़ते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी। उन्होंने राज्य के लोगों से आग्रह किया कि वे अंतिम अरदास में शामिल होकर न केवल दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करें, बल्कि उनके पिता की सोच और नशे के खिलाफ आरंभ की गई मुहिम को आगे बढ़ाने में भी अपना सहयोग दें। बेटों ने की शिरकत करने की गुजारिश परविंदर सिंह के बेटों—अंगदवीर सिंह और जंगफतह सिंह ने भी संगत और आम जनता से विशेष रूप से अपील की है कि वे 15 नवंबर को तख्त श्री दमदमा साहिब पहुंचकर अंतिम अरदास में जरूर शामिल हों।