अमृतसर| देवउठनी एकादशी के उपलक्ष्य में श्री दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान किया गया। इसमें लोगों द्वारा लाए गए दूध से मंदिर के तीनों प्रमुख विग्रहों का दुग्धाभिषेक करवाया गया। मंदिर के पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से तीनों विग्रहों को स्नान करवाया। इसी बीच मंदिर परिसर में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर मैनेजमेंट की ओर से सभी को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर अनेक लोग मौजूद रहे।