तरनतारन में उप जिला शिक्षा अफसर एलिमेंट्री (डिप्टी DEO ) का पदभार संभालने के बाद राजिंदर कौर का जिला स्वीप टीम द्वारा विशेष रूप से स्वागत किया। इस अवसर पर स्वीप टीम के सदस्यों ने उनके साथ शिष्टाचार मुलाकात की और आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्च

उप जिला शिक्षा अधिकारी राजिंदर कौर ने जिले के शिक्षकों की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक पूरी लगन से विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।

कहा - चुनावी जागरूकता में स्वीप टीम की भूमिका अहम

विज्ञापनIn-Article Banner

आगामी चुनावों के मद्देनजर राजिंदर कौर ने जिला स्वीप टीम के सदस्यों को अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में पूरी निष्ठा और ध्यान के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मतदान के प्रति जागरूक करना टीम का प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिए।

स्वीप गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश

उप जिला शिक्षा अफसर ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के बारे में व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता फैलाने के लिए स्वीप गतिविधियों को सही ढंग से धरातल पर लागू करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने टीम के प्रत्येक सदस्य को अपनी नैतिक व प्रशासनिक जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाने का आह्वान किया और समस्त को लगन से अपने-अपने दायित्व पूरे करने हेतु प्रेरित किया।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर