तरनतारन में धान की पराली जलाने के इल्जाम में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। इनमें दो अज्ञात हैं। पुलिस ने अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर तरनतारन थाने में एएसआइ राजपाल सिंह ने ग्राम वलीपुर में पराली जलाने के इल्जाम में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, सदर पट्टी थाने में एएसआइ सतनाम सिंह ने ग्राम वरनाला निवासी रणजीत सिंह और हरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी थाने में एएसआइ गुरमीत सिंह ने ग्राम भंगाला निवासी बलजीत सिंह के खिलाफ पराली जलाने के इल्जाम में कार्रवाई की है। उधर, खालरा थाने में एएसआइ शिंगारा सिंह ने ग्राम बासरके में पराली जलाने के इल्जाम में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Source: Dianik Bhaskar