तरनतारन| ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के तहत एसएसपी अजय गांधी के निर्देशों पर शनिवार को डीएसपी अमोलक सिंह और जीआरपी की संयुक्त टीमों ने तरनतारन रेलवे स्टेशन पर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस टीमों ने स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों की पड़ताल करने के साथ यात्रियों के सामान और स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों के भीतर बैगों की तलाशी ली। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। डीएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि नशा तस्करी और गैर-कानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु यह संयुक्त कार्रवाई की गई है और सार्वजनिक व संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।