ग्राम किरतोवाल में नहरी खाल का पानी खेतों में भरने से लगभग 5 एकड़ फसल खराब हो गई। इसमें 3 एकड़ खड़ी फसल और 2 एकड़ में हाल ही में की गई बिजाई शामिल है। अन्नदाताओं ने मुआवजे की मांग की है।

गोइंदवाल से रत्ता गुत्ता, किरतोवाल और सबरा की ओर जाने वाली नहरी खाल में पानी छोड़ा गया था। अन्नदाताओं का कहना है कि खाल की सफाई और खुदाई नहीं हुई थी, इसलिए पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में घुस गया।

प्रभावित अन्नदाताओं बलविंदर सिंह, पिंदर सिंह, मलकीत सिंह, बलविंदर सिंह और पपिंदर सिंह ने बताया कि खाल में पानी छोड़ने से पहले उन्हें सूचना नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि कर्ज, बैंक के ब्याज और आढ़तियों के आर्थिक दबाव के बीच फसल खराब होने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापनIn-Article Banner

नहरी विभाग के जेई सुनील कुमार ने कहा कि अन्नदाताओं की बार-बार मांग पर खाल में पानी छोड़ा गया था। उन्होंने बताया कि अनेक बार अलग-अलग जगहों पर इस प्रकार का नुकसान हो जाता है।

सुनील कुमार के अनुसार, प्रकरण महकमा के ध्यान में है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी, ताकि प्रभावित अन्नदाताओं को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जा सके।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर