मोहाली में तीन कारोबारियों के घरों पर फायरिंग कर 5-5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में खरड़ सीआईए ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। बुड़ैल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किए गए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर गैंगस्टर रविंदर सिंह उर्फ काली

पुलिस के अनुसार, काली से पूछताछ में गैंग से जुड़े 6-7 अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं। इनमें पंजाब के पूर्व एडीजीपी की भाभी अमरीन रॉय के बेटे आकाश रॉय का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। ये सभी आरोपी पटियाला और नाभा जेल में बंद हैं। इन्हें वीरवार सुबह प्रोडक्शन वारंट पर मोहाली लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद काली शूटर और अन्य आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।

जेल से मोबाइल के जरिए चलाता था गैंग का नेटवर्क

विज्ञापनIn-Article Banner

मोहाली पुलिस का दावा है कि काली शूटर बुड़ैल जेल में बंद रहने के बीच भी अपना नेटवर्क चला रहा था। वह जेल में मोबाइल फोन के जरिए गैंग के साथियों को फिरौती मांगने से लेकर फायरिंग करने तक के निर्देश देता है। इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए शूटर्स और उनके मददगारों ने पूछताछ में काली के इशारे पर वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की थी। इसके पश्चात मोहाली पुलिस बुड़ैल जेल से काली शूटर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई है।

वकील बोले- पूछताछ में 6-7 आरोपियों के नाम बताए

काली शूटर के वकील अमरजीत सिंह गुज्जर के मुताबिक, सीआईए मोहाली की पूछताछ में काली ने 6-7 आरोपियों के नाम बताए हैं। इनकी फिरौती मांगने और फायरिंग की घटनाओं में संलिप्तता सामने आई है। ये अभियुक्त पटियाला और नाभा जेल में बंद हैं। सीआईए इन्हें वीरवार सुबह प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश करेगी। इसी आधार पर पुलिस ने काली का 2 दिन का अतिरिक्त रिमांड हासिल किया है।

तीन कारोबारियों के घरों पर फायरिंग के मामलों में पूछताछ

मोहाली पुलिस के अनुसार, रविंदर सिंह उर्फ काली को बुड़ैल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया है। उससे फेज-10 और सेक्टर-104 समेत तीन घरों पर हुई फायरिंग की घटनाओं को लेकर पूछताछ की जा रही है। इन मामलों में पहले गिरफ्तार किए गए शूटर्स और उनके मददगारों ने जानकारी दी था कि वे जेल में बंद काली के संपर्क में थे और उसके कहने पर वारदातें करते थे।

उस वक्त मोहाली के एसएसपी वरुण शर्मा ने दावा किया था कि जेल से गैंग का नेटवर्क चलाया जा रहा है। हालांकि, चंडीगढ़ के एसएसपी ने इस दावे पर प्रश्न उठाते हुए पुलिस से सबूत पेश करने को कहा था।

विदेश में बैठे कुलवीर ने मांगी थी 5-5 करोड़ की फिरौती

पुलिस के मुताबिक, विदेश में बैठे कुलवीर सिंह सिद्धू ने तीनों कारोबारियों से फायरिंग की घटनाओं से पहले 5-5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। फिरौती की रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने उनके घरों को निशाना बनाया।

पहली वारदात 4-5 सितंबर की रात फेज-10 में हुई थी। यहां कारोबारी संजय जुडेजा के घर पर फायरिंग की गई थी। इसके पश्चात 7 सितंबर को उनके पार्टनर बलजीत सिंह के घर को निशाना बनाया गया। तीसरी वारदात 14 सितंबर को सेक्टर-104 में हुई थी, जहां कारोबारी जगदीप सिंह मान के घर पर गोलियां चलाई गई थीं। इसी बीच घर में काम कर रहा सचिन गोली लगने से घायल हो गया था।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर