बठिंडा | सर्दी के मौसम में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने हेतु सहारा जनसेवा ने विशेष प्रबंध प्रारंभ किए हैं। इस संबंध में संस्था के सरपरस्त जनक राज अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्दी के दौरान जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संस्था की ओर से 500 गर्म कंबलों का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा दो विशेष एंबुलेंस टीमें रात के समय नगर में रेस्क्यू अभियान चलाएंगी। बैठक में फैसला लिया गया कि रात 10 बजे से 1 बजे तक सहारा की दोनों एंबुलेंस टीमें बठिंडा शहर और आसपास के 10 किलोमीटर क्षेत्र में गश्त करेंगी। इसी बीच कोई बेसहारा बिना गर्म कपड़ों के खुले में सोता हुआ मिलता है तो उसे कंबल उपलब्ध करवाया जाएगा।
ठंड में सहारा ने बेसहारा लोगों हेतु किए प्रबंध
बठिंडा | सर्दी के मौसम में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने हेतु सहारा जनसेवा ने विशेष प्रबंध प्रारंभ किए हैं। इस संबंध में संस्था के सरपरस्त जनक राज अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्दी के दौरान जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
EEditor
29 नव॰ 2026, 08:06 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






