- Hindi News
- International
- Nicolas Maduro Arrest & Venezuela Oil Deal Controversy | JD Vance Link
वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के पश्चात वहां के तेल की बिक्री का जिम्मा निजी कंपनियों को दिया गया था। इनमें दुनिया की बड़ी तेल कंपनियों में शामिल विटोल को भी ठेका मिला।
अब आरोप है कि करोड़ों रुपये के चंदे के बदले कंपनी को यह ठेका दिया गया और इसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भूमिका थी।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मादुरो की गिरफ्तारी से पहले ही वेंस और विटोल से जुड़े कारोबारी जॉन एडिसन के बीच तेल सौदे को लेकर बातचीत हो चुकी थी। इस सौदे से कंपनी को लगभग 6,300 करोड़ रुपए तक का मुनाफा होने का अनुमान है।
मामले में अमेरिकी सीनेट ने छानबीन शुरू कर दी है। डेमोक्रेट सांसद मैगी हसन ने वेंस से 14 दिसंबर तक संबंधित बैठकों, वार्ता और तेल बेचने का लाइसेंस देने से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं।
अमेरिकी ड्रग एजेंसी की टीम मादुरो को अदालत में पेश करने हेतु हेलिकॉप्टर से न्यूयॉर्क लेकर आई थी।
वेंस ने बताया- इल्जाम झूठे
वेंस के प्रवक्ता ने इल्जाम झूठा बताया है। अमेरिकी ऊर्जा महकमा का कहना है कि विटोल को मेरिट की वजह से चुना गया था।
- इस प्रकरण में आगे क्या- हसन जनवरी 2027 में सीनेट की होमलैंड सिक्योरिटी और गवर्नमेंट अफेयर्स कमेटी की अध्यक्ष बनेंगी। ऐसे में छानबीन का दायरा बढ़ सकता है। वेंस की मुश्किलें इसके बाद बढ़ेंगी।
- फ्लाइट रिकॉर्ड संदिग्ध- वेंस और एडिसन के इनकार के बीच हसन ने दावा किया कि कथित मुलाकात वाले दिन एडिसन का निजी विमान और वेंस का सरकारी विमान मोंटाना के एक ही हवाई अड्डे पर थे।
स्की रिसॉर्ट से तेल के लाइसेंस तक: तारीखों में समझें ये खेल
27 दिसंबर 2025: मादुरो की गिरफ्तारी से एक सप्ताह पहले वेंस की मोंटाना के येलोस्टोन क्लब में कारोबारी जॉन एडिसन से कथित मुलाकात। वेनेजुएला का तेल अमेरिकी नियंत्रण में आने पर उसे कितनी जल्दी बेचा जा सकता है, इस पर चर्चा हुई।
3 जनवरी 2026: मादुरो को गिरफ्तार करके अमेरिका ले जाया गया।
5 जनवरी 2026: अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने एडिसन को फोन किया। पूछा कि क्या उनकी फर्म विटोल वेनेजुएला का तेल बेचने का काम करेगी।
9 जनवरी 2026: कुछ ही दिनों में विटोल व एक और फर्म को वेनेजुएला के तेल बेचने के लाइसेंस मिल गए।







