- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- PNB Defeated Army And CAG Delhi Defeated Indian Navy.
ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 43वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट में मंगलवार को तीन मुकाबले खेले गए। पूल-बी में पंजाब नेशनल बैंक दिल्ली ने आर्मी XI दिल्ली को 4-2 से पराजित किया।
आर्मी की ओर से आज्ञापाल सिंह ने 4वें मिनट में गोल कर बढ़त दिलाई। पीएनबी ने शानदार वापसी की। छठे मिनट में टीम के गुरसिमरन सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर क दिया। 10वें मिनट में समित टोपनो और 27वें मिनट में गुरसिमरन सिंह के गोल की बदौलत पीएनबी 3-1 से आगे हो गया। 30वें मिनट में आर्मी के खिलाफ नीरज वारिबम ने गोल करके
स्कोर 3-2 कर दिया। हालांकि पीएनबी के गुरसिमरन सिंह 49वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 4-2 कर टीम की विजय पक्की कर दी।
वहीं, पूल-सी में सीएजी दिल्ली ने इंडियन नेवी मुंबई को 2-1 से हराया। नेवी के जुगराज सिंह ने 17वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल किया। इसके पश्चात कैग दिल्ली के सूर्या एनएम ने 26वें और 33वें मिनट में दो फील्ड गोल कर मैच पलट दिया। टीम ने 2-1 से जीत हासिल की।
पूल-डी में बेहद रोमांचक मुकाबले में इंडियन एयर फोर्स और सीआरपीएफ (दिल्ली) का मैच 2-2 से बराबर रहा। मैचों के प्रमुख अतिथि चरणजीत सिंह चन्नी (सीटी ग्रुप), परमिंदर कौर चन्नी, सुखजीत सिंह चीमा (पुखराज) और दलजीत सिंह को टीमों से मिलवाया गया।
इस अवसर पर प्रोफेसर कृपाल सिंह मथारू, राम प्रताप, एल.आर. नय्यर, सुरिंदर सिंह भापा, रणबीर टुट, लखविंदर पाल सिंह खैरा, संदीप सिंह घुम्मन, हरविंदर सिंह संघा, पवन अग्रवाल, प्रदीप कुमार और गौरव अग्रवाल भी मौजूद थे।
आज होने वाले मुकाबला बीएसएफ जालंधर बनाम रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला – दोपहर 2:15 बजे भारत पेट्रोलियम बनाम आर्मी XI, दिल्ली – शाम 4:45 बजे। पंजाब पुलिस बनाम भारतीय नौसेना – शाम 5:30 बजे
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







