तरनतारन में सेवाओं को नियमित (पक्का) करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) यूनियन के कर्मचारियों ने शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय में दिनभर धरना दिया। इसी बीच यूनियन की ओर से सिविल सर्जन तरनतारन को 17 नवंबर तक हड़ताल और काम बंद रखने

17 नवंबर को मीटिंग के आश्वासन के पश्चात भी समाधान नहीं

यूनियन के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने जानकारी दी कि बीते दिनों पंजाब भर की एनएचएम यूनियनों ने चंडीगढ़ स्थित एनएचएम पंजाब के मुख्यालय के बाहर धरना दिया था, जिसमें प्रदेश भर से सैकड़ों कर्मचारी अपने छोटे बच्चों के साथ शामिल हुए थे। उस वक्त प्रशासनिक अधिकारियों ने 17 नवंबर को विशेष बैठक आयोजित करने और कर्मचारियों को नियमित करने पर निर्णय लेने का भरोसा दिया था। मनदीप सिंह ने कहा कि अब यूनियन ने अपने हक हेतु संघर्ष को फिर से तेज करने का फैसला लिया है।

विज्ञापनIn-Article Banner

मांगें न मानने पर 18 नवंबर से स्वास्थ्य मंत्री के आवास के बाहर धरना

मनदीप सिंह ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए बताया कि यदि तय तारीख यानी 17 नवंबर तक विशेष कमेटी की बैठक नहीं हुई और कर्मियों को नियमित करने का निर्णय नहीं लिया गया, तो 18 नवंबर से स्वास्थ्य मंत्री के पटियाला स्थित आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उनकी जायज मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और ज्यादा उग्र किया इस धरने में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से भारी संख्या में एनएचएम मुलाजिम और यूनियन पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें सिमरजीत सिंह, जैस्मीन कौर, डॉ. गुरशरण सिंह, तेजिंदर सिंह, इकबालजीत कौर, अरुष भल्ला, तरसेम सिंह, संदीप सिंह, रमनदीप कौर, जगराज सिंह, विद्या देवी, अमरजीत कौर, विशाल कुमार, कुलवंत कौर, सुप्रीत कौर, कोमलजीत कौर, रुपिंदर कौर, नवजोत कौर, रविंदर कौर, जीवनजोत सिंह, मनदीप कौर, मनजिंदर सिंह, प्रवीण कौर, प्रभजीत कौर, गुरप्रीत कौर, जगदीप कौर, डॉ. अमन, योगेश गिल, डॉ. शरण, डॉ. चंदन शर्मा, तरुण, सुमन सिद्धू, रविंदर सिंह, प्रगट सिंह, कमलजीत कौर और मनिंदर कौर सहित अन्य कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट