जालंधर | जिला जूडो एसोसिएशन की ओर से 48वीं जिला जालंधर जूडो चैंपियनशिप का कार्यक्रम 14 से 15 नवंबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता सब-जूनियर, जूनियर, कैडेट (लड़के व लड़कियां) और सीनियर (पुरुष व महिलाएं) वर्गों में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लाडोवाली रोड में होगी। आयोजन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का वजन 13 नवंबर, शुक्रवार को शाम 4 बजे उनके-अपने भार वर्ग के मुताबिक किया जाएगा। चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी पंजाब जूडो चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु चयनित होंगे। समस्त खिलाड़ी 13 नवंबर शाम 4 बजे सुलिंदर सिंह और नरेश कुमार को रिपोर्ट करें। एसोसिएशन प्रधान परमजीत सिंह टक्कर ने बताया कि खिलाड़ी जन्म प्रमाणपत्र तथा आधार कार्ड की मूल प्रति और प्रति साथ लेकर आएं।