- Hindi News
- International
- Afghanistan Kunar School Blast | Dynamite Explosion Causes Major Casualty
अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में शनिवार सुबह एक स्कूल के पास जोरदार धमाका हुआ। इसमें कम से कम 6 बच्चों की जान चली गई, जबकि करीब 100 लोग घायल हुए हैं।
धमाका अंडार सेर क्षेत्र में एक मिडिल स्कूल के पास बने घर में हुआ। इस घर में खनन का काम करने वाले लोग रहते थे। उन्होंने वहां डायनामाइट रखा हुआ था। इसी में विस्फोट हुआ।
घटना के पश्चात जांच टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। फिलहाल जानमाल के नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
धमाके के पश्चात की 3 तस्वीरें
स्कूल के पास विस्फोट की सूचना मिलने के पश्चात मौके पर पड़ताल औक रेस्क्यू टीम पहुंची।
अगस्त में काबुल के स्कूल में ग्रेनेड धमाका हुआ था
काबुल में 17 अगस्त 2026 को एक प्राइवेट स्कूल में धमाका हुआ था। उस समय बच्चे स्कूल से घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इस धमाके में 9 से 14 वर्ष की उम्र के कम से कम 42 बच्चे चोटिल हुए थे।
खबर अपडेट की जा रही है।







