जालंधर जिले में नकोदर के गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज में डॉ. बिक्रमजीत सिंह विर्क ने ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) का कार्यभार संभाला। यह नियुक्ति वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह के मार्गदर्शन में हुई।

28 नवंबर को पदभार संभालने पर कॉलेज के टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ ने उनका स्वागत किया। स्टाफ ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट किए और नई जिम्मेदारी हेतु बधाई दी।

कई कॉलेजों के रह चुके प्रिंसिपल

विज्ञापनIn-Article Banner

डॉ. विर्क ने नवाब जस्सा सिंह आहलूवालिया सरकारी कॉलेज, कपूरथला के कॉमर्स विभाग में लंबे वक्त तक काम किया। वे सरकारी कॉलेज फाजिल्का, अबोहर, श्री मुक्तसर साहिब और टांडा में प्रिंसिपल भी रहे हैं।

आयोजन में मौजूद स्टाफ सदस्यों ने कहा कि उनके अनुभव और प्रबंधकीय कौशल से कॉलेज की पढ़ाई, सांस्कृतिक और प्रशासनिक गतिविधियों को दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह के नेतृत्व में कॉलेज आगे बढ़ेगा।

यह लोग रहे मौजूद

इस मौके पर डॉ. जगसीर सिंह बराड़, इंचार्ज, बेबे नानकी यूनिवर्सिटी कॉलेज, मिट्ठड़ा, कपूरथला, डॉ. बलदेव सिंह प्रिंसिपल लायलपुर खालसा कॉलेज कपूरथला, पूजा सुखेजा, जयदीप सिंह, गौरव कोहली और कॉलेज का टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्टाफ मौजूद रहा।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर