- Hindi News
- Local
- Punjab
- Faridkot
- Faridkot Health Wellness Centers Inauguration | Speaker Kultar Sandhwan
फरीदकोट में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के मकसद से पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने ब्लॉक कोटकपूरा के गांव वाड़ा दराका और वांदर जटाणा में नवनिर्मित आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर स्पीकर संधवां ने बताया कि इन सेंटरों में लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं के साथ जरूरत के मुताबिक विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं और दवाइयां बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों को छोटी-मोटी बीमारियों के उपचार हेतु शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार का प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार से वंचित न रहे।
गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सरकार की प्राथमिकता
स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम हैं।
इन केंद्रों के माध्यम से लोगों को प्राथमिक पड़ताल, उपचार और आवश्यक दवाइयां मुफ्त उपलब्ध होंगी।
ग्रामीणों का समय और पैसा दोनों बचेंगे
उन्होंने कहा कि पहले छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी ग्रामीणों को शहरों का रुख करना पड़ता था, मगर अब गांवों में ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने से लोगों का वक्त और पैसा दोनों बचेंगे।
उन्होंने बताया कि, सरकार का मकसद है कि आर्थिक तंगी की वजह से किसी भी व्यक्ति को इलाज से वंचित न रहना पड़े और हर ग्राम के नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उसके घर के नजदीक उपलब्ध हों।
उद्घाटन समारोह में ये रहे मौजूद
इस घटनास्थल पर डॉ. पुखराज एमओ, मनोज गर्ग, हरजिंदर कौर एलएचवी, लखविंदर कौर सीएचओ, संगीता रानी एएनएम, सरपंच परमजीत कौर, सरपंच अंग्रेज सिंह और अमनदीप कौर सीएचओ सहित अन्य उपस्थित थे।







