- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Agarwal Marwari Parivar Sabha Will Perform The Grand Aarti Of Mother Cow.
अग्रवाल मारवाड़ी परिवार सभा की ओर से गोपाष्टमी के अवसर पर डबवाली रोड पर स्थित श्री बाल गोपाल गौशाला में गौ माता की महाआरती की जाएगी। सभा के महासचिव केके मित्तल ने बताया कि सभा के प्रधान गौरव मित्तल और उपप्रधान गोपाल सिंगला की अगुवाई में 17 नवंबर दिन मंगलवार को सभा के समस्त पारिवारिक सदस्य सुबह 7 बजे फायर ब्रिगेड चौक पर एकत्रित होंगे। यहां से समस्त सदस्य एक साथ श्री बाल गोपाल गौशाला हेतु रवाना होंगे और गौ माता की महाआरती कर सेवा करेंगे।
कैशियर सतीश बांसल ने जानकारी दी कि सोमवती अमावस्या के अवसर पर श्री बाल गोपाल गौशाला में गौ वंश को विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों की सवामणि लगाई गई। इसी बीच भारी संख्या में परिवार के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक तुलादान भी करवाया। वित्त सचिव सुदेश गर्ग ने कहा कि आगामी देव दीपावली यानी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सरहिंद नहर के किनारे दीपदान करने वाले श्रद्धालुओं हेतु विशेष प्रबंध किए जाएंगे। श्रद्धालुओं हेतु सुबह चाय और बिस्किट के साथ बैठने हेतु कुर्सियों, टेंट और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
इस अवसर पर सुमित गुप्ता, ऋषि गोयल, संजीव गुप्ता, संदीप गुप्ता, अजीत मित्तल, शिव रतन अग्रवाल, बुधराम गोयल, रमेश बंसल, प्रो. पीके गुप्ता, डॉ. अतिन गुप्ता, प्रो. एमआर मित्तल, पवन मित्तल, अजय गुप्ता, संजीव गुप्ता, विशाल गोयल, पूनम गोयल सहित सभा के अनेक सदस्य मौजूद रहे।







