- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana Gupta Sweets Attack | Shop Owner Assaulted Over Gulab Jamun
लुधियाना के ऋषि नगर स्थित गुप्ता स्वीट्स पर कुछ लोगों ने जमकर गुंडागर्दी की। दुकान के काउंटर से बिना पूछे मिठाई (गुलाब जामुन/रसगुल्ला) खाने से रोकने पर आरोपियों ने दुकान मालिक और उसके भाई पर जानलेवा आक्रमण कर दिया। इस मारपीट में दुकान मालिक मोहित गुप्त
Vvऋषि नगर निवासी पीड़ित मोहित गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में जानकारी दी कि उनकी गुप्ता स्वीट्स नाम से दुकान है। बीती 6-11 कि रात कुछ युवक उनकी दुकान पर आए और उनमें से एक युवक सीधे काउंटर से रसगुल्ला उठाकर खाने लगा। जब मोहित ने उन्हें ऐसा करने से रोका और बताया कि लोग यहां से प्रसाद लगवाने हेतु मिठाई लेकर जाते हैं, आप इस प्रकार मिठाई जूठी न करें, तो अभियुक्त भड़क गए।
गाली-गलौज के पश्चात किया जानलेवा हमला
टोके जाने पर आरोपियों ने पहले गाली-गलौज शुरू की और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर मोहित और उनके छोटे भाई पर आक्रमण कर दिया। मारपीट इतनी भयानक थी कि मोहित का सिर फट गया और उन्हें चिकित्सालय में 6 टांके लगाने पड़े। बीच-बचाव करने आए उनके छोटे भाई को भी बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसकी दो उंगलियां टूट गईं। हमलावर जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। कहा जा रहा है कि आरोपी दो एक्टिवा पर सवार होकर आए थे, जिनमें तीन लड़के और एक लड़की शामिल थी।
पुलिस की कार्रवाई और दर्ज FIR का विवरण
इस मामले में थाना पीएयू (P.A.U.) पुलिस ने मोहित गुप्ता के बयानों के आधार पर धाराएं (BNS): 109, 115(2), 118(1), 351(2), 191(3), 190, 324(4) केस दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपी में प्रभजोत सिंह (निवासी संधू कॉलोनी, श्री मुक्तसर साहिब),लवप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह,एक अज्ञात छानबीन अफसर एएसआई भूपिंदर जोगी मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।







