अमृतसर | असम की डिब्रूगढ़ जेल में एनएसए के तहत बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की पैरोल पर निर्णय अब सोमवार को होगा। शनिवार को होने वाली सुनवाई टल गई। वहीं, अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह को 14 से 16 नवंबर तक तीन दिन की पैरोल मिली है। वे कड़ी सुरक्षा के बीच बुलेटप्रूफ गाड़ियों से अपने गांव जल्लूपुर खेड़ा पहुंचे और परिवार से मिले। अमृतपाल को शुक्रवार को दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने हेतु शनिवार की एक दिन की कस्टडी पैरोल दी गई थी। लेकिन दादी का अंतिम संस्कार 17 नवंबर को होना है। ऐसे में परिवार ने पैरोल की तारीख बदलने हेतु दोबारा अर्जी लगाई। इसकी सुनवाई अब सोमवार को होगी।