अमृतसर में सुल्तानविंड रोड पर तेज रफ्तार कार ने 12 वर्ष की स्कूली छात्रा को टक्कर मार दी। कार पंजाब पुलिस का एक हवलदार चला रहा था, जो आरोपों के अनुसार शराब के नशे में धुत था। हादसे में बच्ची की टांग में फ्रैक्चर आया है। लोगों ने घटनास्थल पर ही पुलिसकर्मी

अमृतसर के सुल्तानविंड रोड पर वीरवार को एक सड़क हादसा हुआ। स्कूल से घर लौट रही 12 साल की छात्रा को तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के पश्चात बच्ची कार के नीचे फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार रुकवाकर बच्ची को बाहर निकाला और फौरन अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बच्ची की टांग में फ्रैक्चर बताया है।

कार से शराब की बोतल, बीड़ी और सिगरेट मिली

विज्ञापनIn-Article Banner

प्रत्यक्षदर्शी राहुल सोरी के मुताबिक, जब लोगों ने कार चालक को बाहर निकाला तो वह पंजाब पुलिस का हवलदार निकला। वह वर्दी में था और आरोप है कि शराब के नशे में धुत था। उसकी हालत इतनी खराब थी कि ठीक से आंखें भी नहीं खोल पा रहा था। कार की तलाशी लेने पर उसमें शराब की बोतल, बीड़ी और सिगरेट भी मिली। घटना के बीच लोगों ने वीडियो भी बना लिया।

हादसे के पश्चात स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मुलाजिम और कार को अपने कब्जे में ले लिया।

मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर होगी कानूनी कार्रवाई

इस घटना के पश्चात लोगों में रोष है। उनका कहना है कि अगर पुलिसकर्मी ही नशे में गाड़ी चलाएंगे तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे होगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जख्मी बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है। आरोपी पुलिसकर्मी का भी मेडिकल परीक्षण करवाया जाएगा। रिपोर्ट और पड़ताल के आधार पर उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट