- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Navjot Singh Sidhu Celebrates Granddaughter Birth | Dances & Seeks Blessings
पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के परिवार में इन दिनों खुशियों का माहौल है। उनके बेटे के घर बेटी का जन्म हुआ है। ऐसे में नवजोत सिंह सिद्धू दादा बन गए हैं। परिवार में पोती के जन्म की प्रसन्नता मनाई जा रही है। इसी खुशी के मौके पर 7 नवंबर क
इसी बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने किन्नर समाज के लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने उनके पैर छूकर सम्मान दिया और उनका आशीर्वाद लिया। वहीं, पोती के जन्म की खुशी में सिद्धू खुद भी उनके साथ जमकर डांस किया। घर में माता रानी के भजन गाए गए और जयकारों के साथ बच्ची के जन्म की खुशी जाहिर की गई।
इस मुलाकात का वीडियो नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में एक किन्नर नवजात बच्ची आर्या को गोद में लेकर आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। वहीं, परिवार के सदस्य भी बधाई गीतों पर प्रसन्नता मनाते दिखाई दे रहे हैं। किन्नर समाज के लोगों ने परिवार को बेटी के जन्म की बधाई दी और सिद्धू की बहू की अच्छी सेहत, लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना की।
इसी बीच किन्नर समाज के लोगों ने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य और परिवार की खुशहाली हेतु माता रानी से अरदास भी की। वीडियो साझा करते हुए सिद्धू ने लिखा, 'आर्या को भगवान की ओर से भेजे गए दूतों का आशीर्वाद मिला।
1 अक्टूबर को हुआ था पोती का जन्म
नवजोत सिंह सिद्धू ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर अपनी पोती के जन्म की सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि 1 अक्टूबर 2026 को उनके घर बेटी का जन्म हुआ। सिद्धू ने पोती का नाम आर्या सिद्धू बताते हुए परिवार में उसका स्वागत किया था।







