अमृतसर में जनगणना-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। देश की पहली डिजिटल जनगणना के तहत इस बार लोगों को घर बैठे अपनी और परिवार की सूचना ऑनलाइन दर्ज करवाने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिय

स्व-गणना हेतु प्रशासन ने तैयार किया विशेष पोर्टल

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जनगणना की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए पहली बार डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके तहत नागरिकों को जनगणना कर्मचारियों के घर पहुंचने से पहले खुद ही ऑनलाइन माध्यम से परिवार की जानकारी दर्ज करने का विकल्प दिया गया है। इसके लिए विशेष पोर्टल https://se.census.gov.in तैयार किया गया है।

विज्ञापनIn-Article Banner

ऑनलाइन जानकारी भरने के पश्चात मिलेगी विशेष आईडी।

उन्होंने जानकारी दी कि 16 से 30 नवंबर के बीच नागरिक इस पोर्टल पर जाकर अपने परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी दर्ज कर सकेंगे। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात प्रत्येक परिवार को एक विशेष स्व-गणना आईडी जारी की जाएगी। इस आईडी को सुरक्षित रखना जरूरी होगा।

पश्चात में जब जनगणना मुलाजिम घर-घर जानकारी जुटाने पहुंचेंगे, तो नागरिकों को यह आईडी उनके साथ साझा करनी होगी। इसके जरिए कर्मियों की ओर से ऑनलाइन दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन किया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर ने जिले के निवासियों से अपील की कि वे निर्धारित समय के बीच ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी दर्ज करें और जनगणना-2027 को सफल बनाने में सहयोग दें।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर