जालंधर। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने वीरवार को स्थानीय होटल में कार्यक्रम में वेस्ट हलके में आम आदमी पार्टी के नेताओं को संगठन में नवीन जिम्मेदारियां मिलने पर सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व, जनहितैषी सोच की वजह से पंजाब में पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। सरकार हर वर्ग की भलाई व विकास हेतु प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। पार्टी की ओर से बंटी गिल को उप चेयरमैन जिला जालंधर, अयूब दुग्गल को जिला चेयरमैन, अमित सुमन को पंजाब स्टेट सदस्य और ऋषभ सेठी को दोआबा इंचार्ज नियुक्त किया गया। मंत्री ने सभी को बधाई दी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंत्री का आभार जताकर जिम्मेदारियां निष्ठा से निभाने की बात कही।