अमृतसर| बाल दिवस के अवसर पर रायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ. एएफ पिंटो ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें मानवता हेतु ईश्वर का सबसे अनमोल उपहार कहा। पंडित जवाहरलाल नेहरू को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों की मासूमियत, जिज्ञासा और कल्पनाशक्ति संसार को नवीन संभावनाओं से भर देती है, क्योंकि वे ही राष्ट्र के वास्तविक निर्माता हैं। डॉ. पिंटो ने बताया कि रायन और जेवियर्स ग्रुप का उद्देश्य मात्र शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करना नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे की अनूठी प्रतिभा को निखारना और उनमें जीवनभर बने रहने वाले संस्कार स्थापित करना है। संस्थान की स्वर्ण जयंती का उल्लेख करते हुए उन्होंने गर्व जताया कि उनके छात्र संवेदनशील नागरिक और दूरदर्शी नेता बनकर समाज व राष्ट्र के निर्माण में सकारात्मक योगदान दे रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों व शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को बड़े सपने देखने, साहस के साथ चुनौतियों का सामना करने एवं दयालुता व ईमानदारी के मूल्यों को अपनाने हेतु निरंतर प्रेरित करें।
बच्चे हमारी सबसे अनमोल धरोहर और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद: डॉ. एएफ पिंटो
अमृतसर| बाल दिवस के अवसर पर रायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ. पिंटो ने बताया कि रायन और जेवियर्स ग्रुप का उद्देश्य मात्र शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करना नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे की अनूठी प्रतिभा को निखारना और उनमें जीवनभर बने रहने वाले संस्कार स्थापित करना है।
EEditor
15 नव॰ 2026, 06:35 am 1 मिनट में पढ़ें 1
यह ख़बर सुनें

E






