अमृतसर| अमृतसर लॉ कॉलेज ने एनवायरनमेंट एजुकेशन प्रोग्राम के तहत ग्रीन दिवाली मनाई। पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा निर्देशित और केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय समर्थित इस पहल का मकसद विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कॉलेज के इको क्लब द्वारा आयोजित इस आयोजन के तहत हवा व ध्वनि प्रदूषण कम करने और पटाखों से बचने का संदेश दिया गया। प्रिंसिपल डॉ. एवन कुमार वैद ने इको क्लब कोऑर्डिनेटर डॉ. शिवानी अरोड़ा के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदार बनने हेतु प्रेरित किया। अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन एडवोकेट अमित शर्मा, एमडी डॉ. रजनीश अरोड़ा और डायरेक्टर फाइनेंस रागिनी शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और सस्टेनेबल डेवलपमेंट की भावना को मजबूत करना रहा।
अमृतसर लॉ कॉलेज ने मनाई ग्रीन दिवाली
अमृतसर| अमृतसर लॉ कॉलेज ने एनवायरनमेंट एजुकेशन प्रोग्राम के तहत ग्रीन दिवाली मनाई। पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा निर्देशित और केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय समर्थित इस पहल का मकसद विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
EEditor
15 नव॰ 2026, 06:35 am 1 मिनट में पढ़ें 1
यह ख़बर सुनें

E
संबंधित ख़बरें
पंजाब10 फीट ऊंचे वॉच टावर और आधुनिक कंटेनर से लैस
9 घंटे पहले 1
पंजाबबाल दिवस पर करवाई खेल प्रतियोगिताएं
10 घंटे पहले
पंजाब
पंजाब
पंजाबश्री गुरु रविदास जी की यात्रा को लेकर की मीटिंग
11 घंटे पहले 1
पंजाबग्लोबल बास्केटबॉल लीग सीजन 2 में मैनेजमेंट महकमा बना चैंपियन
11 घंटे पहले 1
