भास्कर न्यूज | अमृतसर ग्लोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में ग्लोबल बास्केटबॉल लीग सीजन-2 का शुभारंभ चेयरमैन डॉ. बीएस चंदी और वाइस चेयरमैन डॉ. आकाशदीप सिंह चंदी ने किया। टूर्नामेंट में विभिन्न शैक्षणिक विभागों की छह टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के पश्चात बीसीए/एमसीए और मैनेजमेंट महकमा की टीमें फाइनल में पहुंचीं। फाइनल में मैनेजमेंट महकमा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 अंक हासिल कर चैंपियनशिप ट्रॉफी जीत ली। विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. एमएस सैनी, प्रो. बीडी शर्मा, डॉ. पीके शर्मा और स्पोर्ट्स इंचार्ज दिलराज सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ग्लोबल बास्केटबॉल लीग सीजन 2 में मैनेजमेंट महकमा बना चैंपियन
भास्कर न्यूज | अमृतसर ग्लोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में ग्लोबल बास्केटबॉल लीग सीजन-2 का शुभारंभ चेयरमैन डॉ. फाइनल में मैनेजमेंट महकमा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 अंक हासिल कर चैंपियनशिप ट्रॉफी जीत ली।
EEditor
15 नव॰ 2026, 06:04 am 1 मिनट में पढ़ें 1
यह ख़बर सुनें

E






