- Hindi News
- Local
- Punjab
- Moga
- Baghapurana Firing Case | Former Councillor Son Injured In Moga Clash
मोगा के बाघापुराना की खेता बस्ती के पास निहाल सिंह वाला रोड पर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के बीच गोलियां चल गईं। इस गोलीबारी में पूर्व पार्षद सुखमंदर सिंह बाबा का बेटा जगजीत सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे तुरंत उपचार हेतु अस
अवैध संबंधों की रंजिश में किया हमला
थाना प्रभारी जनक राज के मुताबिक, पीड़ित ट्रक ड्राइवर अरसदीप सिंह उर्फ पहाड़ी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का इल्जाम है कि उसकी एक रिश्तेदार महिला के लाडी (निहाल सिंह वाला रोड) नामक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं। लाडी शिकायतकर्ता को इस मामले में रुकावट मानता था।
दिवाली की शाम को लाडी और उसके साथी गांधी (राऊके कलां) ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ कार से शिकायतकर्ता की बाइक रोककर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद देर रात अभियुक्त दो कारों में सवार होकर हथियारों से लैस होकर खेता बस्ती पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। छत पर मौजूद शिकायतकर्ता को निशाना बनाकर चलाई गई गोलियों की चपेट में आने से जगजीत सिंह घायल हो गया। हमलावर धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए।
10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
घटना की खबर मिलते ही डीएसपी बाघापुराना जसबिंदर सिंह, थाना प्रभारी जनक राज और एएसआई बूटा सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। डीएसपी ने जानकारी दी कि अरसदीप सिंह के बयानों के आधार पर लाडी, गांधी, अरस (बाघापुराना), परमिंदर उर्फ दोनाली, हनी कट्टा, हरजीत सिंह खंडा और गुरविंदर सिंह उर्फ निशान समेत 3 अज्ञात (कुल 10 लोगों) के खिलाफ थाना बाघापुराना में केस दर्ज कर लिया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी गांधी राऊके और उसके साथी ने दावा किया है कि दूसरे पक्ष ने भी उन पर गोलियां और ईंट-पत्थर चलाए थे। उसने खुद को बेकसूर बताते हुए पुलिस के सामने सरेंडर करने और इंसाफ की गुहार लगाई है।
आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी
थाना प्रभारी जनक राज ने कहा कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो समेत प्रकरण के समस्त पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है और सच्चाई के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







