- Hindi News
- Local
- Punjab
- Faridkot
- Faridkot Jail Drug Smuggling Case | Mother Arrested Smuggling Drugs
केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद अपने दो बेटों से मुलाकात करने आई एक महिला द्वारा कपड़ों में छिपाकर नशा पहुंचाने का सनसनीखेज प्रकरण सामने आया है। जेल प्रशासन ने तलाशी के दौरान कपड़ों से 38 ग्राम चिट्टे जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया है। इस प्रकरण में थाना सिट
जेल के भीतर रची गई थी साजिश
जेल प्रशासन द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर हवालाती अशोक कुमार और सौरव कुमार ने खुलासा किया कि यह नशा उन्होंने जेल में ही बंद मोगा जिले के तीन अन्य हवालातियों—जगसीर सिंह, हरजिंदर सिंह और हरप्रीत सिंह के साथ मिलकर मंगवाया था।
पुलिस की कार्रवाई
जेल के सहायक अधीक्षक प्रभदयाल सिंह की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने करमजीत कौर, अशोक कुमार, सौरव कुमार, जगसीर सिंह, हरजिंदर सिंह और हरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
प्रकरण की जानकारी देते हुए डीएसपी तरलोचन सिंह ने जानकारी दी कि नशा पहुंचाने वाली आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। इसके अलावा जेल में बंद पांचों नामजद हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी, ताकि इस नशा तस्करी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक का पता लगाया जा सके।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







