बठिंडा में जवान छावनी के 1000 गज प्रतिबंधित इलाका (नो-कंस्ट्रक्शन जोन) में अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने गुरुवार को पांच बड़े गोदामों पर बुलडोजर चलाया। रिंग रोड बाईपास और मानसा रोड स्थित इस संवेदनशील क्षेत्र में 500 से 2000

एक रात में नहीं बने 2000 गज के गोदाम, सोता रहा प्रशासन निगम की इस कार्रवाई ने खुद महकमा की पुरानी लापरवाही की भी पोल खोल दी है। शहरवासियों का सीधा प्रश्न है कि 500 से 2000 गज जमीन पर इतने बड़े-बड़े गोदाम और शोरूम कोई एक रात में तो खड़े नहीं हो गए। जब इन अवैध निर्माणों की नींव रखी जा रही थी और बड़े-बड़े शेड डाले जा रहे थे, तब बिल्डिंग ब्रांच के अफसर और इंस्पेक्टर कहां थे? निर्माण पूरा होने तक आंखें मूंदे रखना और फिर अचानक तोड़फोड़ करना निगम की मिलीभगत और सुस्त कार्यशैली की तरफ इशारा करता है।

अधिकारियों की सफाई वहीं, इस पूरे मामले पर जोन के एटीपी मोहित सोनी और बिल्डिंग इंस्पेक्टर प्रियंका का कहना है कि महकमा द्वारा समय-समय पर इन अवैध निर्माणों को रुकवाया गया था। नियमों के तहत मालिकों को कई बार नोटिस जारी कर उत्तर देने का वक्त भी दिया गया, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर न मिलने पर निगम कमिश्नर की मंजूरी के पश्चात यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर