- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- A Research Center Will Be Set Up For The Study Of Sri Guru Granth Sahib Ji.
संत बाबा भाग सिंह विश्वविद्यालय (ख्याला) के प्रबंधन बोर्ड की 11वीं बैठक कुलाधिपति संत बाबा मनमोहन सिंह के संरक्षण में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत में कुलपति प्रो. (डॉ.) पलविंदर सिंह ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कुशल बनाना और उच्च शैक्षणिक मानकों को स्थापित रखना है।
इस अवसर पर बोर्ड सदस्य मनप्रीत सिंह, जसपाल सिंह, एनआईटी जालंधर के डॉ. एस. पी. सिंह और पंजाब सरकार के मनोनीत सदस्यों ने अहम सुझाव साझा किए। बैठक में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और संस्थान के विकास के लिए अनेक अहम फैसले लिए गए। इनमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के गहन अध्ययन हेतु 'महान अनुसंधान केंद्र' की स्थापना, नवीन खेल नीति लागू करने, नवीन छात्रावास के निर्माण और शिक्षकों की पदोन्नति को हरी झंडी दी गई। रजिस्ट्रार राजिंदर कुमार ने रिपोर्ट प्रस्तुत की कर सदस्यों का आभार जताया।







