- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana Chhath Puja Preparations | Ministers Visit Ghats Helpline No
लुधियाना में घाटों का दौरा करते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरदीप सिंह मुंडियां।
लुधियाना में आज (12 नवंबर) छठ पूजा पर पंजाब सरकार के दो कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरदीप सिंह मुंडियां ने विभिन्न छठ पूजा स्थलों का दौरा किया। इसी बीच उनके साथ डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मंत्रियो
इसके बाद सुबह 11:35 बजे गिल कैनाल ब्रिज, 11:55 बजे ईश्वर नगर कैनाल ब्रिज और दोपहर 12:30 बजे लाडोवाल स्थित सतलुज दरिया पहुंचें। इसी बीच मंत्री छठ पूजा के आयोजन स्थलों का जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और अन्य इंतजामों को लेकर भी जानकारी ली जाएगी। प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया।
कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि सीएम भगवंत मान ने कल समस्त अधिकारियों को छठ पूजा की तैयारियों को लेकर निर्देश दिए थे। आज उन्हीं तैयारियों को देखा गया है। आज हेल्पलाइन नंबर-0161-2403100 है। इस नंबर पर आज से ही पूजा करने वाले लोग किसी भी प्रकार की मदद हेतु फोन कर सकते है।
सरकार लोगों को घर जैसा माहौल देगी
उधर, मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि आज सिधवां कनाल का मौका देखा है। छठ पूजा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। जो हमारे भाई लंबे वक्त से पंजाब में रहकर काम कर रहे है सरकार उन्हें उनके घर जैसा माहौल देगी। छठ पूजा के सभी इंतजाम सरकार करेगी।
सतलुज दरिया में गोताखोर तैनात किए जाएंगे
लाडोवाल सतलुज दरिया भी देखा है वहां भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करवाए गए है। मेडिकल टीमें तैनात होंगी। गोताखोर तैनात किए जाएंगे। इन समस्त टीमों की निगरानी लोकल एसडीएम करेंगे। हेल्पलाइन नंबर का लोग इस्तेमाल जरूर करें जिसे कोई परेशानी आती है तो वह तत्काल बताए।
अच्छी शिक्षा, बेहतर सेहत सुविधाएं दे सकते हैं केजरीवाल
पत्रकारों ने प्रश्न किया अरविंद केजरीवाल को क्या फिरौती की कॉल आई है। जवाब में अमन अरोड़ा ने बताया कि केजरीवाल के पास देने को केवल अच्छी शिक्षा, बेहतर सेहत सुविधाओं के फार्मूले है। उनके पास और कुछ देने हेतु नहीं है। फिरौती की काल आई है ये मुझे मीडिया से ही पता लगा है। चरणजीत चन्नी की साइकिल यात्रा पर अरोड़ा ने बताया कि शीघ्र ही साइकिल का हेंडल और पहिए अलग-अलग नजर आएंगे। कांग्रेस खुद बंटी हुई है।







