अमृतसर | भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश पर्व को समर्पित मूल निवासी मुक्ति मोर्चा और ऑटो रिक्शा यूनियन की ओर से सत्संग का कार्यक्रम किया गया। यह प्रोग्राम अमन वाल्मीकि के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के अमृतसर एससी विंग के जिला अध्यक्ष डॉ. इंदर पाल ने शिरकत की। प्रोग्राम के बीच आयोजकों की तरफ से डॉ. इंदर पाल को सम्मानित भी किया गया। इस घटनास्थल पर साहिब सिंह, पवन द्रविड़, जीत कंदारा, दीपक कल्याण, ओम प्रकाश गब्बर, शक्ति कल्याण, सोनी भट्टी और यूनियन के अनेक अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।