- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Prabhatpheriyas Begin For Lord Shri Vishwakarma Jayanti Festival
प्रमुख बाजार स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर में श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हो गई है। विश्वकर्मा सभा के प्रधान नरेश कुमार ‘पिंकी’ और महासचिव नरेंद्र कुमार टीटी की अध्यक्षता में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी मंदिर परिसर से शुरू होकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई प्रदीप भारद्वाज के निवास स्थान पर पहुंची।
इसी बीच चंद्र मोहन और ललित गुल्ला एंड पार्टी ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी की महिमा का गुणगान करते हुए मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। सभा के प्रधान नरेश कुमार ‘पिंकी’ और महासचिव नरेंद्र कुमार टीटी ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा जी को सृष्टि का प्रथम शिल्पकार और निर्माण कला का जनक माना जाता है।
उन्होंने बताया कि जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में 4 नवंबर से 8 नवंबर तक प्रतिदिन प्रभात फेरियों का कार्यक्रम किया जा रहा है। यहां प्रवीण कुमार, सतपाल, सुरेंद्र धीमान, रजिंद्र सलगोत्रा रिकू, विनोद कुमार, राज कुमार दल्मोत्रा, विकास बोबी, सतीश, रवि कौशल, पवन, राजू प्रधान, संजीव मिकू, अशोक विरदी मौजूद रहे।







