- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- Chandigarh Banks Bomb Threat | Mohali Airport Email Alert
बैंक ऑफ इंडिया की चंडीगढ़ ब्रांच को भेजे गए ईमेल में चंडीगढ़ और मोहाली के कई स्थानों पर बम धमाके करने की धमकी दी गई। ईमेल के अनुसार, चंडीगढ़ के बैंकों और नगर निगम के मेयर ऑफिस में दोपहर 1:11 बजे, जबकि मोहाली एयरपोर्ट पर रात 9:11 बजे धमाका करने की बात
ईमेल में 12 दिसंबर को मुल्लांपुर स्टेडियम में आईईडी धमाका करने की धमकी भी दी गई। साथ ही दलजीत के आईफोन में विस्फोट करने और उसका आखिरी सफर प्रारंभ होने जैसी बातें लिखी गईं। इसके साथ ही, 31 दिसंबर तक एक जलसे में अमिताभ बच्चन की हत्या करने की धमकी दी गई है।
बच्चों को सुरक्षित रखने और शो में नहीं जाने की चेतावनी
ईमेल में लोगों को अपने बच्चों को सुरक्षित रखने, दिलजीत के शो में नहीं जाने और आईफोन नहीं उठाने की चेतावनी दी गई। इसमें 1984 की घटनाओं और सिखों के खिलाफ नारों का उल्लेख कर बदला लेने की बात कही गई है। ईमेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा (परमार-कनाडा) का नाम भी लिखा गया। इसके साथ ही गुरुनाख सिंह, गुरमिरवैर सिंह, राजादा, प्रो. गुरकाल सिंह समेत कई व्यक्तियों और स्थानों का जिक्र किया गया।
पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
धमकी की जानकारी मिलने के पश्चात चंडीगढ़ पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। बम स्क्वायड ने बैंक परिसर और आसपास के इलाकों की तलाशी ली, परंतु कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस अब ईमेल भेजने वाले की पहचान और धमकी की गंभीरता की पड़ताल कर रही है।
पहले भी मिल चुकी धमकियां
गौरतलब है कि इससे पहले भी चंडीगढ़ स्थित पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, जिला अदालत, पंजाब सचिवालय, पासपोर्ट ऑफिस, सरकारी और निजी स्कूलों के अलावा मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। उन मामलों में भी तलाशी के बीच कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।







