मानसा जिले की मंडियों में धान की खरीद आरंभ कराने की मांग को लेकर किसानों ने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरना दिया। किसान नेताओं ने बताया कि जिले की लगभग एक दर्जन मंडियों में खरीद बंद है। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र खरीद शुरू कर किसानों की समस्याएं

भारतीय कृषक यूनियन उगराहां ने यह प्रदर्शन किया। किसान नेता राम सिंह, जगसीर सिंह जवाहरके और कुलदीप सिंह कोरवाला ने बताया कि किसान लगातार धान लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं, लेकिन कई जगह खरीद नहीं हो रही।

मानसा की मंडियों में भी नहीं हो रही धान की खरीद

विज्ञापनIn-Article Banner

नेताओं के अनुसार, सरदूलगढ़ हलके के झुनीर कस्बे के पास अनेक गांवों की मंडियों में खरीद बंद है। बुढलाडा, बरेटा और मानसा की मंडियों में भी खरीद नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह से इन मंडियों में कोई इंस्पेक्टर नहीं पहुंचा है।

मंडियों में धान के ढेर लगे

मंडियों में धान के ढेर लगे हैं और फसल का उठाव भी नहीं हो रहा। कृषक नेताओं ने बताया कि सरकार धान का एक-एक दाना खरीदने का दावा कर रही है, जबकि किसान फसल बेचने हेतु परेशान हैं।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर