- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Jalandhar Mayor Vaneet Dheer Controversy | Private Party Dance Firing Video
जालंधर में एक निजी पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मेयर वनीत धीर डॉस करते और जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस कार्यक्रम के बीच मेयर की मौजूदगी में ही एक युवक द्वारा सरेआम हवाई फायरिंग की गई, जिससे पुलिस प्रशासन के सख्त आदेशों क
वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पार्टी में काफी चहल-पहल है और लोग संगीत की धुन पर नाच रहे हैं। इस जश्न में मेयर वनीत धीर भी शामिल हैं और वे खुद भी डांस करते हुए पार्टी का आनंद ले रहे हैं। मेयर के सामने व्यक्ति ने हवा में गोलियां चलाईं
हैरानी की बात यह है कि जिस समय मेयर साहब पार्टी में डांस कर रहे थे, ठीक उसी समय उनके पीछे खड़े एक व्यक्ति ने हवा में गोलियां चलाईं। वीडियो में पीछे से हवाई फायरिंग होते हुए साफ नजर आ रही है, किंतु मेयर इस पूरी घटना से बेखबर दिखाई दे रहे हैं।
यह मामला इस कारण भी गंभीर है क्योंकि कमिश्नरेट पुलिस ने शादी-ब्याह, पार्टियों, रेस्टोरेंट और कैफे में हथियार लेकर जाने पर पूरी तरह से रोक लगाई हुई है। पुलिस प्रशासन की ओर से हवाई फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
कमिश्नरेट पुलिस के इन सख्त प्रतिबंधों के बाद भी एक हाई-प्रोफाइल पार्टी में इस प्रकार सरेआम हथियार लहराना और फायरिंग करना कई बड़े सवाल खड़े करता है। जिम्मेदारों की मौजूदगी में ही कानून के नियमों को ताक पर रख दिया गया।







